महराजगंज। जनपद महराजगंज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर में मारपीट में चल रहे वांछित अभिउक्ता बन्दना यादव पुत्री शेषनाथ यादव को आज बृजमनगंज ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताते चले कि कुछ महीनों पहले ग्राम सभा निवासी फौजी सुरेश यादव के साथ जमीनी विवाद में मारपीट हुआ था। जिसमे ग्राम सभा चैनपुर निवासी के पाँच लोगो को पुलिस ने मुल्जिम बनाया था। कुछ समय बाद ही फौजी सुरेश यादव का मृत्यु हो गया था। इस सम्बंध में बृजमनगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 111/19 धारा 147,323,504,506,427, व 307 जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। जबकी इस मामले में शेषनाथ पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर उसे जेल भेज चुकी है। आज मुखबिर की सूचना पर अभिउक्ता बन्दना यादव पुत्री शेषनाथ यादव को उसके घर से पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस सम्बंध में बृजमनगंज थाना प्रभारी लालचंद भारती ने बताया कि इन मामले में कुल पाँच अभियुक्तों को मुल्जिम बनाया गया था। जिसमे पहले ही शेषनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वांछित चल रही बन्दना यादव को आज गिरफ्तार कर जेल भेज रहा है। अभी इस मामले में तीन लोग फरार चल रहें हैं उनको भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। हमारे इस कार्यवाही में मुख्यरूप से लोगों में धनंजय खरवार,कांस्टेबल पीयूष कुमार यादव,महिला कांस्टेबल अंजनी गिरी व ड्राइवर मुबारक अली मौजूद रहें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






