महराजगंज। जनपद महराजगंज जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव हुआ सम्पन्न अजय कुमार श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जर्नलिट्स प्रेस क्लब, महराजगंज का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से सकुशल सम्पन्न हो गया। 10 पदाधिकारियों और 21 कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव चुनाव अधिकारी श्री अजय जयसवाल और सहायक चुनाव अधिकारी विपिन श्रीवास्तव के निर्देशन में निर्विरोध ढंग से सर्वसम्मति से हुआ। वर्तमान परिवेश में इस तरह की सर्वसम्मति से चुनाव होना किसी गर्व से कम नही है। सम्मानित सदस्यों ने जिस उत्साह और एकता का परिचय दिया है वह किसी भी संगठन के लिए गरिमापूर्ण है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा व मनोज त्रिपाठी, महामंत्री विनय कुमार नायक, विवेक जयसवाल, आशुतोष त्रिपाठी मंत्री, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी संगठन मंत्री, आय-व्यय निरीक्षक विष्णु देव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार जयसवाल, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार यादव, के अतिरिक्त नए जिला कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य की सूची इस प्रकार 21 जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध मनोनीत हुए। जिसमें विश्वामित्र मिश्र, राम किशुन कुमार, रवि श्रीवास्तव, अंकुश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, गुलाम गोस, यस पी साहनी, नवीन प्रकाश मिश्र, शमशुल हुदा खान, परमेश्वर गुप्ता, अर्जुन कुमार मौर्य, जाकिर अली, नागेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, विपिन सिंह, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, राजीव कुमार मिश्र, नासिर हुसैन, अखिलेश कुमार, रविंद्र श्रीवास्तव, सहित 21 जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए जिनको सूचना अधिकारी के समक्ष शपथ दिलाई गई। आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एक बार पुनः बधाई और शुभकामनाएं दी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






