महराजगंज/देवरिया। जनपद देवरिया के रामपुर थाना क्षेत्र ग्राम सभा पिपरादौला कदम पूर्व प्रधान यमुना शरण मद्धेशिया के पिता दीप नरायण मद्धेशिया(पूर्व कानूनगो रिटायर्ड ) उम्र लगभग 85 वर्ष स्वर्गवास आज सुबह हो गया है। उनके मृत्यु का समाचार सुनकर क्षेत्र के लोग निवास स्थान पर पहुंच कर दुख: प्रकट किये। उन्होंने समाज सेवक के रूप पहचान बनाई थी। हमेशा एक दूसरे के सुख दुःख मे पहुंच कर मदद करने का कार्य करते थे। उक्त जानकारी समाज सेवक एवं देवरिया चीफ ब्यूरो पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आज ही उनका अंतिम संस्कार हेतिमपुर घाट पर किया जायेगा। सुनील श्रीवास्तव(ग्राम प्रधान),विनोद सिंह, हेमंत शर्मा, नंदकिशोर लाल श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव एवं समस्त ग्राम सभा के लोग अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर मृतक की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






