महराजगंज। जनपद महराजगंज नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में धानी ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक दुर्गेश कुमार यादव एवं शीला यादव के दिशानिर्देशन में नेहरू युवा मण्डल बरडाड़ के युवा एवं युवतियों के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को जगरूक किया गया 24 जनवरी को एन० वाई० वी० शीला यादव ने बेटियों की उपलब्धियों को प्रेणात्मक विडियों को लैपटाप के द्वारा दिखाया भी गया। साथ ही साथ एन० वाई० वी दुर्गेश कुमार यादव ने प्रदेश में जन्म के समय लिंग अनुपात चिंता जनक बताया और गर्भस्थ शिशु/ भ्रूण के लिंग की जाँच कराना अपराध हैं। *लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994, पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट 1994,प्रदेश में प्रभावी तरीके से वर्तमान में लागू है बताया और बेटी है कुदरत का उपहार, जीने का इसको दो अधिकार का नारा भी लगाया गया।
इस अवसर पर नेहरू युवा मण्डल बरडाड़ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण और ग्रामीण महिला, पुरूष मीरा, रंजना. संजय, मनीषा,अतुल, आदित्य, नीलेश, पूजा श्वेता, रेनू, इत्यादि लोग उपस्थिति रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






