महराजगंज। क्रासर समाज सेवक विनोद जायसवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे को साकार कर दोनों लडकियों की पढाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेकर पेश की मिशाल
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज ग्राम मटिहनवा टोला ओरियापुर निवासी कंचन देवी पत्नी कल्लू यादव ने अपनी दो नाबालिग लडकियों के घर से अचानक गायब होने की तहरीर बृजमनगंज थाने पर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने मामले को संज्ञान लेते हुए तहरीर दर्ज कर गायब हुई लडकियों की छानबीन के लिये पूछताछ करते हुए खोजबीन जारी रखा। अचानक आज दिनांक 21/01/2020 को देर शाम लगभग सात बजे दोनों लडकियां थाने पर पहुंच कर आप बीती सुनाई। लडकियों के थाने पर पहुचने की सूचना मिलते ही पूर्व ग्राम प्रधान नरसिंह यादव, समाज सेवक विनोद जायसवाल के साथ परिजन थाने पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने परिजनों एवं दोनों लडकियों को समझाबुझाकर मां कंचन देवी के हवाले कर दिया। वहां उपस्थित सभी लोगों ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय की तारीफ की।
मिली जानकारी के अनुसार ओरियापुर निवासी कंचन देवी पत्नी कल्लू यादव ने अपनी दो नाबालिग लडकियां प्रथम आरती उम्र लगभग 16 वर्ष द्वितीय ज्योति उम्र लगभग 7 वर्ष के घर से अचानक गायब होने की तहरीर दिया। तहरीर मे बताया गया कि घर से बृजमनगंज दिनांक 19- 20/01/2020 को भोर मे शौच करने गई थी वहीं से कही गायब हो जाने की सूचना कल थाने पर दिया था जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज हुआ था। कार्यवाही को आगे बढाते हुए पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ शुरू की तभी अचानक मंगलवार को सांयकाल दोनों बहनें थाने पर पहुंची और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। बडी बहन आरती ने बताया कि मम्मी हम दोनों को रोज मारती है पढने देना नहीं चाहती थी मेरी शादी तय कर दी गई है मै अभी शादी नही करना चाहती पढना चाहती हूं। इसलिए अपनी छोटी बहन ज्योति को लेकर बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से रविवार रात मे गोरखपुर पहुंच कर बिना कुछ खाये सारा दिन भटकते रहे।
कंचन देवी की संतानें दोनो पुत्रियां है उन्होंने बताया कि अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण समाज में लोकलाज उचनीच के भय से मैंने शादी तय कर दिया है। इस पर समाज सेवक विनोद जायसवाल ने कंचन देवी की दोनों लडकियों के पढाई का खर्च स्वयं उठाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जबतक दोनों लडकियां 18 वर्ष की नही हो जाती तब तक शादी नही होगी बाल विवाह एक अपराध है यह कानूनन जुर्म हैं।
कंचन देवी ने कहा कि मेरी दोनों बच्चियां सुरक्षित वापस आ गई है। किसी प्रकार की कोई घटना नही घटी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय,महिला पुलिस आरक्षी अंजली गिरि, नेहा सिंह,प्रयाग दत्त चौबे, प्रेम शंकर दूबे,नरसिंह यादव, विनोद जायसवाल की मौजूदगी मे दोनों लडकियों को मां कंचन देवी के सुपुर्द कर दिया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






