महराजगंज। जनपद महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में संचालित/आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर दो जोड़े आपसी मतभेद की वजह से आवेदिका 1- सुमन देवी पत्नी अमरनाथ नि0 पतरेगवा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, 2- सुशीला पत्नी विद्यासागर नि0 विशुनपुर थाना कोतवाली, उभय पक्षों को संवाद परामर्श के द्वारा आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कराया गया। उक्त जोडें ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई। परिवार परार्मश के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोडो़ं को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र में उ0नि0 रंजना ओझा महिला थानाध्यक्ष जनपद महराजगंज, काउन्सलर पशुपतिनाथ,म0आ0 सत्या त्रिपाठी, व म0आ0 देवन्ती चौरसिया मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






