महराजगंज। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के सोनाबन्दी हाड़ियाकोट रोड पर कैथवलिया गाँव के करीब गेहूँ के खेत मे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात अर्धनग्न अवस्था मे लाश कल मिला था। जिसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को लोगों ने दिया था सूचना पाकर मौके पर बृजमनगंज पुलिस पहुँच थी। लेकिन शव का शिनाख्त नही हो सका था। कल से ही पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही थी कि आज मृतक के परिवार वाले बृजमनगंज थाने पहुंच शिनाख्त की। मृतक की पहचान जमीरुल्लाह पुत्र स्वर्गीय मकबूल के रूप में हुई। परंतु यह हत्या या आत्महत्या अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज विनोद कुमार राय ने बताया कि कल मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त के लिये पुलिस लगी हुई थी। कल सूचना मिली कि मृतक व्यक्ति धरैचा खास थाना कोल्हई स्थायी निवासी। परिवार वालों से सम्पर्क किया और आज सुबह दस बजे थाने पहुंच कर इसकी पुष्टि उसका लड़का अमीरुल्लाह उम्र 19 द्वारा किया गया। परिजनो ने बताया कि मृतक अपने ससुराल गोपालपुर टोला अहिरौली गया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






