महराजगंज। मकर संक्रांति पर्व पर भीषण ठंड के कारण जनपद महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र मे ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा लोगों मे कंबल वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू में कंबल वितरण का आयोजन किया गया मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है इसी प्रकार की सोच रखते हुए असहाय गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कुमार गुप्ता व कोटेदार संतोष कुमार सिंह,गणेश गुप्ता बृजभान यादव अखिलेश भाई गुप्ता, राहुल पासवान, गोविंद गुप्ता, तथा सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
इसी क्रम में ग्राम सभा मटिहनवा की ग्रामप्रधान किरन सिंह द्वारा कंबल वितरण किया गया मिली जानकारी के अनुसार
ब्लाक बृजमनगंज ग्रामसभा मटिहनवा में ग्राम प्रधान किरन सिंह द्वारा अपने आवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में ग्रामीण बच्चों को भोजन खिला कर गांव की महिलाओं को कंबल वितरण किया इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह जी मौजूद रहे उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद भगवान की सबसे बड़ी सेवा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






