महराजगंज। जनपद महराजगंज के नगरपंचायत बृजमनगंज मे मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर लेदवा चौराहा के अंबेडकर पार्क में बिरहा मुकाबले का आयोजन दिनांक 15/01/2020 सुबह 10 बजे से किया गया है। उक्त जानकारी ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल ने दी।
इस कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए विनोद जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी लेदवा चौराहे पर खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसी क्रम में इस बार खिचड़ी के साथ बिरहा का भी आयोजन किया गया है। पूर्वांचल का भी प्रसिद्ध त्योहार मकर संक्रांति है। समाजिक एवं राजनीतिक ब्यक्ति होने के कारण जनता के लिए कुछ न कुछ करते रहते है। चाहे समय माता का मंदिर हो,ठाकुर द्वारा पोखरे का सुंदरीकरण मे पूरा सहयोग दिया। रामलीला पडाव शिवशक्ति धाम मंदिर मे आगे बढकर अपना सहयोग दिया। अब तक अपने द्वारा पांच निर्धन गरीब कन्याओं की शादी करा चुके है। उन्होंने बताया कि जब नगर पंचायत के लिए कई वर्ष पहले शासन से प्रस्ताव मागा गया था तो हम सबने मिलकर इस नगर पंचायत बनाने का स्वीकृत किया था। जो आज भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के प्रयास से पूरा हुआ है। परंतु अभी नगर पंचायत का पूर्ण दर्जा बनने मे दो साल लगेंगे। परंतु अभी से बृजमनगंज मे भावी प्रत्याशियों ने एक दूसरे के प्रति खिचातानी शुरू हो गई है। इसी वर्ष दिसंबर माह में ग्राम पंचायत का चुनाव भी होगा। उसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र का चुनाव तब कहीं नगरपंचायत का चुनाव होना है। बिरहा मुकाबला एवं खिचड़ी कार्यक्रम की आयोजन युवा समाज अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, आर.के.यादव,बगेदूजी, महामंत्री बबलू जायसवाल, युवा नेता सौरभ जायसवाल, गौरव जायसवाल, चंद्रशेखर जा.विजय जायसवाल,आनंद जायसवाल, अमन,साकिर अली, संतोष जायसवाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहेगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






