महराजगंज। जनपद महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र ग्राम सभा बारातगाड़ा में माँ कन्टाइन माता के स्थान से कलश यात्रा का फीता काटकर यात्रा का शुभारम्भ विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मानव जीवन की भावनाएं धर्म से जुडती हैं। इस मानव जीवन को सुखमय शाँतिमय बनाने के लिए यज्ञ का आयोजन करना चाहिए। आज इस कलियुग में कल्याण का साधन धर्म हैं। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि यज्ञ से जहां वाणी व वातावरण दोनों शुद्ध होता है वहीं मानव को अपने जीवन,को ईश्वर से जोडने का एक रास्ता मिलता हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पाण्डे ने कहा कि यज्ञशाला की परिक्रमा से मानव का उद्धार होता और एक समाजिकता भी मिलती हैं। इस दौरान प्रधान दिनेश यादव इंन्द्राशन सिंह, गणेश निसाद, कौशल सिंह जी,तौलन यादव ओमप्रकाश जायसवाल व ग्राम सभा के संम्मानित लोग उपस्थित रहे। क्षेत्र के कल्याण केलिए आयोजित यज्ञ के कलशयात्रा मे भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल होकर जल भरेऔर यज्ञ के यज्ञाचार्य द्बारा कलशस्थापना कराया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






