महराजगंज। प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत सिसवां को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने को लेकर पहल प्रारंभ की है। इसके लिए 15 दिन की समयसीमा निर्धारित करते हुए आमजन से आपत्ति मांगी गई है।
शासन द्वारा निकायों के विकास को लेकर निरंतर कदम उठाया जा रहे है। प्रदेश के कुछ नगर पंचायतों को नगर पालिका का दर्जा दिया जाना है।
इसके लिए जिले से भी सिसवां नगर पंचायत से प्रस्ताव पूर्व में जा चुका है। शासन ने उस पर अमल करते हुए उसे नगर पालिका का दर्जा देने को लेकर आमजन से आपत्ति मांगी है। 15 दिन में प्राप्त होने वाली आपत्तियों को निकाय द्वारा प्राप्त किया जाएगा। यदि कोई आपत्ति नहीं मिलती है तो वस्तु स्थिति के बारे में निकाय द्वारा शासन को अवगत कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सिसवां को नगर पालिका बनाने के दृष्टिगत 15 दिन में आपत्ति मांगी गई है। निर्धारित समयसीमा के उपरांत वस्तु स्थिति से निकायों के जिम्मेदारों को अवगत करा दिया जाएगा।
कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने बैठक कर सिसवां को नगर पालिका बनाए जाने की संभावना के दृष्टिगत खुशी जताई।
भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सिसवा को नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद विकास तीव्र गति से होगा। इस दौरान, रामनारायण जायसवाल, कुंदन सिंह, अशोक शाही,बैजनाथ सिंह, अंकुर मिश्रा,शंकर प्रसाद, राजकुमार केसरी, मनोज जायसवाल, राजन चौधरी, धर्मनाथ खरवार, योगेंद्र पाठक,सत्यदेव केसरी, किशोर सिंह, छठीलाल जायसवाल, बनवारी प्रजापति,, मदन राजभर, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






