महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र पुरंदरपुर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव को अज्ञात बदमाशों ने दूसरी बार गोली मारी। जिससे उसकी मौत हो गई है। इस प्रकार की घटना ने क्षेत्र मे दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन मौन है। अभी बीते शनिवार को फरेंदा क्षेत्र में चोरों व अपराधियों ने दिनदहाड़े पत्रकार के भाई की बाईक का लाक तोड़कर फरार हो गए और आज जितेंद्र यादव हत्याकांड। आखिर हो क्या रहा है। मिली जानकारी के अनुसार
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया बरगदवा निवासी जितेंद्र यादव को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक को नजदीकी अस्पताल बनकटी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है। इसमें मृतक का एक करीबी गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 28 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव को दूसरी बार गोली मारी गई है। इसके पहले उसे दशहरे के 7 अक्टूबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी थी। जितेन्द्र यादव के ऊपर गोली चलने से क्षेत्र में दहशत ब्याप्त है अज्ञात बदमाशों ने जितेंद्र यादव को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज भी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। इस घटना से पूरे गाँव मे आक्रोश ब्याप्त है मौके पर पूरे गाँव मे भारी पुलिस फोर्स मौजूद हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






