महराजगंज। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई। ब्यापार मंडल संरक्षक एवं प्रधानप्रतिनिधि विनोद जायसवाल ने क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह को एक नई सौगात देने पर बधाई दी। विनोद जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा को काफी लंबे समय टाउन एरिया बनाने की मांग किया जा रहा है जो भाजपा के शासन काल मे क्षेत्र के विधायक विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पूरा किया। अब बृजमनगंज मे रुके हुए विकास को गति मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फोन के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बृजमनगंज को टाउन एरिया का दर्जा दे दिया गया। अब बृजमनगंज कस्बे में आने वाला चुनाव नगर पंचायत का होना तय है। अब इस बृजमनगंज कस्बे में तीन ग्राम पंचायत नही रह जायेंगे। विनोद जायसवाल ने बृजमनगंज कस्बे को नगर पंचायत दर्जा दिलाने वाले योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






