महराजगंज। जनपद महराजगंज के सेंट जोसफ़ स्कूल मे प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा-एक चुनौती” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे जनपद महराजगंज के चार तहसील के विभिन्न विद्यालय से 21 बच्चो का चयन प्रतिभागी के रूप में किया गया। सभी विधार्थियों ने सड़क सुरक्षा जैसे विषय पर लोगो को अपने भाषण के माध्यम से जागरूक किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधिक्षक रोहित सिंह सजवान विशिष्ट अतिथि ए0आर0टी0ओ0 आशीष भारती जी थे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका में पी0जी0 कालेज महराजगंज के हिंदी विषय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ0 घनश्याम पाण्डेय, डॉ0 आर0के0 मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव रहे। प्रथम स्थान आर0 पी0 इंटरमीडिएट कालेज के हर्ष लाठ को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान सरदार पटेल इण्टर कालेज को एवं तृतीय स्थान मसीह सेवा आश्रम स्कूल निचलौल को प्राप्त हुआ। सभी लोगों ने विजेताओं को प्रसंन्नता जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया।
प्रथम स्थान विजेता हर्ष लाठ को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के द्वारा 21000₹की नगद धनराशि प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सेंट जोसफ़ प्रबंधक सी0जे0थॉमस, प्रधानाचार्या लेडी थॉमस,आर0पी0 इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य ई0नीरज तिवारी, देवेंद्र शुक्ला, संदीप मल्ल
विद्यालय प्रबन्धक महंथ तिवारी, अध्यक्ष डॉ पंकज तिवारी, सहसंचालक धीरज तिवारी, समाजसेवी अवधेष चौबे, विश्राम तिवारी, ओ ए जोसफ उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों का मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता 21 दिसंबर गोरखपुर मे होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






