महराजगंज। जनपद महराजगंज के फरेंदा कस्बे में युवाओं द्वारा हैदराबाद में डा.प्रियंका रेड्डी को गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर सरकार से पीडिता को इंसाफ एवं दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई। भारतवर्ष जैसे देश में जहां नारियों को देवी की तरह पूजा जाता है आज आजादी के 70 साल बाद भी नारियां का उत्पीड़न खत्म नहीं हो रहा है। सिर्फ कहने के लिए नारियां इस देश में स्वतंत्र है एक नारी जो हमे मां बहन पत्नी बेटी के रूप में प्यार देती है। उसके साथ इतनी बड़ा हैवानियत का खेल खेला गया। उस घटना को देखकर जिसे हम ईश्वर अल्लाह मानते हैं उसकी भी रुप कांप गई होगी। ऐसा पहली बार नही हुआ। ऐसा कोई दिन नही जब इस के किसी न किसी कोने में निर्भया व डा. प्रियंका रेड्डी जैसी नारियां का उत्पीड़न न हो रहा हो। नारियों के प्रति समाज की यह गंदी सोच कब बदलेगी। आखिर इस देश मे हैवानियत का खेल कब तक चलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में डा.प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप करके उसे जिंदा जलाने वाले चार आरोपियों को हैदराबाद की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरिफ एवं नवीन की मां ने कडी से सजा देने की गुहार लगाई है। तथा पुलिस की लापरवाही मे तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है। प्रियंका के हत्यारे को फांसी दिलाने के लिए देश भर में जगह जगह प्रदर्शन हो रहा है। कैडिंल मार्च निकली जा रही है। इसी क्रम में जनपद महराजगंज के फरेंदा कस्बे में युवाओं द्वारा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने काले कपडे पहनकर हाथ मे पोस्टर लेकर विरोध प्रकट करते हुए सभी आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






