महराजगंज। जनपद महराजगंज के कस्बा बृजमनगंज मे उधोग ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल एवं ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल एवं दिलीप चौधरी एवं भद्रकाली संगठन द्वारा सोमवार सायंकाल छ: बजे रेलवे स्टेशन रोड बृजमनगंज मे थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय का विदाई समारोह कार्यक्रम धुमधाम के साथ मनाया गया। ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि क्षेत्र में पहली बार किसी थानाध्यक्ष का विदाई समारोह कार्यक्रम ब्यापारियों द्वारा किया जा रहा है उनके अच्छे ब्यवहार के कारण यहां के युवा वर्ग, ब्यापारी गण,गरीब, अमीर सब खुश थे। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने अपने कार्यकाल मे पब्लिक और थाने के बीच की दूरी को कम किया। बिचौलियों की दुकाने बंद हो गई थी। क्षेत्र की जनता बिना किसी की मदद के निर्भीक होकर थाने पर अपनी समस्या लेकर जाते थे उसका पुलिस विभाग द्वारा सुनवाई मे देरी नहीं होता था। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि जिस प्रकार बृजमनगंज की जनता के दिलों में आपने स्थान बनाया ऐसे ही आप जहां जा रहे है वहां भी ऐसे कार्य करे जिससे वहां भी आपका सम्मान जनता के दिलों में बना रहे। नगर के ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल संरक्षक दिलीप चौधरी युवा नेता सौरभ जायसवाल ने शाल का उपहार स्वरूप भेट किया महामंत्री संतोष वर्मा ने अंगूठी भेंट किया समस्त पत्रकारों द्वारा उपहार भेट किया गया एवं नगर के ब्यापारियों द्वारा उपहार भेट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से लेकर युवा वर्ग मजदूर से लेकर ब्यापारी तक पत्रकार से लेकर जनप्रतिनिधि तक सबने थानाध्यक्ष को माला पहनाकर विदाई समारोह को एतिहासिक बनाने का कार्य किया। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि हमने थाना और पब्लिक की दूरी को समाप्त करने का कार्य किया हम सफल भी रहे। इसमे आप सभी लोगों का सहयोग रहा। लेकिन एक अकेला ब्यक्ति कुछ नहीं कर सकता हमारे स्टाफ का पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम में समाज सेवी राहुल शर्मा, रुपनरायन जायसवाल,बबलू जायसवाल, मनोज जायसवाल,, पत्रकार विनय पाठक, सुवाष यादव,आशीष जायसवाल, प्रमोद गौड़, मुनीर आलम, इनामुल्लाह,उमाशंकर,जगदम्बा जायसवाल, अमित जायसवाल, विवेक कसौधन,दिनेश जायसवाल,आनंद जायसवाल सहित सैकड़ों ब्यापारी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






