महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज कस्बे के निवासी सुनील मणि त्रिपाठी के पुत्र अनुज त्रिपाठी उम्र 17 वर्ष का शुक्रवार रात्रि आठ बजे मार्ग दुर्घटना में निधन हो जाने से कस्बे में शोक की लहर फैल गई है। शनिवार सायंकाल सात बजे अनुज का पार्थिव शरीर धानी रोड स्थित मकान पर पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। अनुज त्रिपाठी रमानाथ उमाशंकर इंटर कालेज के रिटायर्ड शिक्षक स्व.रमाकांत मणि त्रिपाठी के पौत्र था। स्व.रमाकांत मणि त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र सुनील त्रिपाठी गोरखपुर मे सरकारी रोडवेज मे बस कंडक्टर के पद पर कार्यरत है व पत्नी रुपम त्रिपाठी बृजमनगंज कस्बे में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मे कार्यरत है सुनील त्रिपाठी के दो लडके थे बडा बेटा प्रतीक त्रिपाठी लखनऊ में पढाई कर रहा है तथा अनुज गोरखपुर में पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सांम को शादी कार्यक्रम में शामिल होने पिता पुत्र दोनों गोरखपुर तारामंडल गये थे वापसी में घर आते समय पिता अकेले घर चले आये और अनुज अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहा था अचानक सामने बिल्ली के आ जाने से बाईक अनियंत्रित होकर नाले में चली गईं इस दुर्घटना में अनुज त्रिपाठी की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एवं परिवार को सूचना देकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अनुज का पार्थिव शरीर शनिवार को दोपहर में दे दिया। सायंकाल सात बजे पार्थिव शरीर बृजमनगंज निवास स्थान पहुचने पर लोगों की भीड़ लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कस्बे के लोगों ने आकस्मिक दुर्घटना पर गहरा दुख: ब्यक्त किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






