महराजगंज। जनपद महराजगंज के ब्लाक लक्ष्मीपुर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का आयोजन गुरुवार को हुआ। सामूहिक विवाह में विभिन्न जाति एवं धर्म के जोडें सम्मिलित हुए। । ब्लाक परिसर में सजे विशाल पंडाल के नीचे अपने अपने धर्म के रीति रिवाज से कुल 91 जोड़ो ने शादी रचाकर एक दूजे के हो गए पंडाल में मौजूद सैकड़ों महिला पुरुष इसके साक्षी बने। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कुल 151 जोड़ो ने पंजीकरण कराया था जिसमे लक्ष्मीपुर 42 व नौतनवा से 109 लोगो ने पंजीकरण कराया लेकिन शादी में कुल 91 जोड़े ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शादी के फेरे लिए। सामुहिक शादी समारोह में हिन्दू धर्म से 78 जोड़े, बौद्ध धर्म से 7 जोड़े व इस्लाम धर्म से 6 जोड़े ने शादी रचाई। सभी जोड़ो को शासन के तरफ से जीवकोपार्जन हेतू जरूरी सामानों को भी उपलब्ध कराया गया जो वर वधु को उपहार स्वरूप भेट किया गया। हिन्दू धर्म की शादी ब्राह्मण ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया वही बौद्ध धर्म के धर्म गुरु ने बौद्ध धर्म के तहत पंचशील का ज्ञान कराते हुवे शादी सम्पन्न कराया तो इस्लाम धर्म के मौलाना ने निकाह का रश्म को अदा कराते हुये निकाह कराया।
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में बरातियों के लिए खानपान की अच्छी व्यवस्था की गई थी शादी का कार्यक्रम धुमधाम से सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का संचालन सुनील कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुन्ज बिहारी अग्रवाल, तहसीलदार नोतनवा अशोक गुप्ता, खादी ग्रामोद्योग रोशन लाल पुष्कर, बी डी ओ अनिल कुमार यादव, सुधीर पाण्डेय, श्याम सुंदर, रामनाथ, राजेश लाल श्रीवास्तव, डॉ आशीष सिंह, कृष्ण मोहन वर्मा, महेन्द्र प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। लोक गायक कार्यक्रम में मनोरंजन कर अपनी शमा बांधी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






