महराजगंज। जनपद महराजगंज के नौतनवा कस्बे में सिक्ख समाज द्वारा गुरू नानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
महराजगंज के नौतनवा कस्बे में बड़ी संख्या में समाज के लोग गुरु का ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए बाइकों पर सवार होकर सादगी के साथ खालसा मार्च में शामिल हुए। नौतनवा कस्बे के गुरुद्वारा से चलकर यह खालसा मार्च नगर के हनुमान चौक, पुराना नौतनवा से स्टेशन चौराहा होते हुए अस्पताल तिराहा, गांधी चौक, कुनसेरवा स्थित बाईपास होकर गुरुद्वारा पहुंचा। यहां खालसा मार्च समाप्त हो गया। इस खालसा मार्च में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, बच्चे तथा महिलाएं गुरु का भजन करते हुए शामिल हुईं। लोगों के भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। स्टेशन चौराहे पर पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी कार्यालय के सामने चेयरमैन नौतनवां गुड्डू खान द्वारा एक भव्य स्टॉल लगाकर झांकी में शरीक लोगों का सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली तथा विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए फल वितरण किया। जलूस में इस बीच सिख समुदाय के युवाओं द्वारा विभिन्न तरह के करतब भी दिखाए गए यहां तक कि ढोल नगाड़े के साथ साथ पंच प्यारे सहित कई झांकियां आकर्षक का केंद्र रही।
जुलूस में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी शरीक रहे और गुरु नानक देव जी के झांकी के पहले सिख समुदाय द्वारा पूरे सड़क को पानी से धुला गया। झांकी के पीछे महिलाएं गुरु नानक देव जी के भजन कीर्तन से पूरा नगर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में महाराजगंज केे सांसद पंकज चौधरी के साथ जगदीश गुप्ता प्रदीप सिंह समीर त्रिपाठी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। गुरुद्वारे मे लंगर का कार्यक्रम हुआ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






