महराजगंज। जनपद के आज शनिवार को सुबह से ही थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। फरेंदा उपजिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल व क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र साथ मे थानाध्यक्ष बृजमनगंज गिरिजेश उपाध्याय मय पुलिस बल के साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अयोध्या फैसले को दृष्टिगत रखते हुए जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया गया एवं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। आपसी भाईचारा बनाते हुए आपस में हमेशा की तरह सौहार्द एवं शांति,कानून व्यवस्था बनाए रखेगें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देगें तथा ऐसी सूचनाओं पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देगें। कस्बे के विभिन्न चौराहों पर पुलिकर्मी मौजूद दिखे और पूरा दिन थाना क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में जनपद महराजगंज सहित नौतनवा, सुनौली, कोल्हई,फरेंदा, सिसवा, निचलौल, घुघली, धानी, पनियरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति ब्यवस्था कायम करने के लिए फ्लैग मार्च करते हुए प्रशासन एलर्ट रहा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






