महराजगंज। स्थानीय थानाक्षेत्र बृजमनगंज में आज शुक्रवार को सायंकाल 4:00 बजे संगीता पुत्री बसंत निवासी चैनपुर को आशीष पुत्र जनार्दन निवासी रसोईया द्वारा थाने पर प्रशासन, जनप्रतिनिधि, मीडिया वर्ग एवं उपस्थित जनता की भीड़ के सामने जयमाला पहनाकर लड़की पक्ष के संरक्षक विनोद जयसवाल प्रधानप्रतिनिधि चैनपुर एवं चैनपुर ग्राम प्रधान बिंदु देवी के साथ आए हुए समस्त महिलाओं एवं पुरुषों ने संगीता को खुशी-खुशी ससुराल विदा किया। । लडकी पक्ष बरात लेकर थाने पर पहुंचे। इस अनोखे विवाह का क्षेत्र में सारा दिन यह विवाह कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल के इस सराहनीय कार्य के लिए काफी प्रशंसा की। संवाददाता जगदंबा जायसवाल के अनुसार कुछ दिनों पूर्व ग्राम सभा चैनपुर की रहने वाली संगीता ने शादी से इंकार कर रहे आशीष पर दुराचार का शिकार की शिकायत लेकर अपने पिता के साथ थाने पर तहरीर देते हुए मदद की गुहार लगाने पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों को मिलाने का कार्य किया जिसमे लड़का पक्ष से ग्राम प्रधान सजनवा बाबू नन्हे सिंह एवं ग्राम प्रधान पृथ्वीपाल गढ़ मदन गोपाल तथा लड़की पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि विनोद जयसवाल ने किया। कुछ दिनों पूर्व की बात है विनोद जायसवाल ने बताया कि लड़की की शादी हमारे द्वारा रामलीला मैदान शिव शक्ति धाम मंदिर से शुक्रवार को दिन में 11:00 बजे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने शादी का कार्ड भी क्षेत्र के थानाध्यक्ष सहित क्षेत्र के सहयोगियों को भी दिया शुक्रवार को संगीता की शादी का कार्यक्रम मंदिर पर चल रहा था उन्होंने बताया कि इस मंदिर पर शादी कराने का उद्देश्य यही था कि जो गरीब व मीडियम वर्ग शादी मैरिज हाल जैसे जगह से नहीं कर पाते हैं। क्षेत्र के इस मंदिर परिसर द्वारा कम खर्च में अपना कार्यक्रम आसानी से कर लेंगे। इसी उद्देश्य में विवाह मंच का निर्माण कराया गया था आज मंच को पूरी तरह से सजाया गया था। गाजे-बाजे के साथ खाने का स्टाल लगाया गया था निर्धन लड़की को उपहार देने के लिए चैनपुर गांव सहित बृजमनगंज की जनता उमड़ पड़ी थी चैनपुर ग्राम प्रधान बिंदु देवी द्वारा लड़की को गहना दिया गया एवं विनोद जयसवाल द्वारा रजाई गद्दा, बक्सा सिलाई मशीन के साथ कपड़े दिए गए दोपहर 2:00 बजे बृजमनगंज थाने पर लड़का अपने पिता, ग्राम प्रधान तथा अन्य सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए तब विनोद जयसवाल भी थाने पर पहुंचे थानाध्यक्ष के सामने दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक के बाद लडके के पिता द्वारा लड़की को अपने घर ले जाने की बात स्वीकार की लेकिन लड़के पक्ष द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि शादी हम तैयारी के साथ नहीं आए हैं इसलिए लड़की को थाने पर बुलाया जाए हम यहां से उसे अपने घर ले जाएंगे प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल सहित गांव एवं कस्बे की महिलाओं एवं पुरुषों ने लड़की को देने का एक-एक सामान अपने सर पर उठाकर शिव शक्ति धाम मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे के साथ बृजमनगंज थाना परिसर में पहुंचे जहां थाना के दीवान सहित पुलिसकर्मियों जनप्रतिनिधियों एवं जनता के बीच भीड़ की मौजूदगी में दो प्रेमी जोड़ों ने माला पहनाया उसके उपरांत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने सम्मान सहित लड़की की विदाई कर दी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि विनोद जयसवाल ग्राम प्रधान बिंदु देवी नन्हे सिंह मदन गोपाल दिलीप चौधरी योगेंद्र यादव चंद्रशेखर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जयसवाल राकेश यादव जेई, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, बीडीसी बबलू जायसवाल, युवा समाज अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,सौरभ जायसवाल, अब्दुल सलाम,आशीष जायसवाल उर्फ सोनू,संतोष जायसवाल, सूरज जायसवाल, रिंकू जायसवाल, चौथी, रामनाथ,गुड्डू जायसवाल, राहुल जायसवाल, नटवर जी अमर सिंह सुभाष जायसवाल संतोष जयसवाल चंद्रशेखर विजय जयसवाल अखिलेश यादव चौथी रामनाथ राजकिशोर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






