महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा चैनपुर निरस्त राशन दुकान कोटे का चयन निर्धारित तिथि के अनुसार आज किया गया। जिसमे क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मीडिया एवं ग्राम सभा की जनता के साथ प्रशासन की मौजूदगी में दो सौ लोग रामनाथ के पक्ष मे दूसरी तरफ चंद्रशेखर यादव के पक्ष मे एक सौ इक्यानवे लोगों की गिनती हुई। जिसमें नौ वोटों से रामनाथ को विजयी घोषित किया गया। गया। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा दोनों पक्षों की जोरदार टक्कर रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पुरैना मे आज वृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे चैनपुर कोटे के चयन प्रक्रिया मे दो लोगों ने उम्मीदवारी दाखिल किया जिसमें प्रधान पक्ष से रामनाथ पुत्र मेवालाल तथा दूसरे पक्ष से चंद्रशेखर पुत्र रामूरत ने पर्चा दाखिल किया। दोनों पक्षों को ग्राम सभा की गांव की जनता की गिनती की गयी। जिसमें रामनाथ के पक्ष मे 200 लोग तथा चंद्रशेखर के पक्ष मे 191 ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे। खण्ड विकास अधिकारी डा.रणजीत सिंह,सेक्टर अधिकारी राजीव सिंह, एडीओ आई एस बी अवनेद्र कुमार पाण्डेय,ग्राम विकास अधिकारी सर्वजीत गुप्ता चैनपुर, ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार ने नियमानुसार प्रशासन की मौजूदगी में रामनाथ यादव को कोटेदार घोषित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विंदु देवी,राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि हैरिश्चंदर सोनकर,योगेंद्र यादव, बबलू सिंह, दिलीप गुप्ता, लालचंद भारती, सादिक अली, विंध्याचल यादव, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






