उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज कोल्हुई रोड पर धान लदी मिनी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायंकाल सात बजे की घटना है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय मौके पर पहुँचे। तबतक चालक गाड़ी को छोडकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि मिनी डीसीएम बृजमनगंज से कोल्हुई की तरफ जा रहा था। इस घटना में किसी की घायल होने की सूचना नही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






