उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल के ग्राम बेदौली मे नवयुवकों द्वारा देश की सेवा में समर्पित होकर मातृभूमि के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सच्चे भारत के वीर सपूतों को दीपावली पर्व पर तिरंगे झंडे के साथ दीपक जलाकर शहीद सैनिकों को सम्मान दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक सुधीर थापा ने बताया कि बार्डर हो या रेगिस्तान या पहाड़ी क्षेत्र बीहड़ जंगल 24 घंटे देश की सुरक्षा करनेवाले वीर योद्धाओ के प्रति भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि दीपावली जैसे पर्व पर याद करते हुए दीपक जलाएं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






