महराजगंज। स्थानीय नगर बृजमनगंज कस्बे मे रविवार को दीपावली पर्व को लेकर बाजार में काफी रौनक रही। मुख्य रूप से मिठाइयों की दुकानों पर, मूर्ति, बर्तन, फूलझड़ी,इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने धनतेरस एवं दीपावली पर जमकर खरीदारी की। हर चौराहे पर पुलिस प्रसासन मुस्तैदी से मौजूद रहे। दीपावली का यह पर्व जो स्वयं जलकर दुसरो को प्रकाश देता है। पूरा कस्बा दीपक की रोशनी में जगमगा रहा था। दीपावली पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मांभद्रकाली संगठन द्वारा विशाल काली मूर्ति की स्थापित किया गया। जिसका पाण्डाल बडा ही भब्य एवं सुंदर ढंग से सजाया गया था। पाण्डाल क्षेत्र में काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धनतेरस के दिन थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय द्वारा मां भद्रकाली का नेत्र खोला गया। श्रद्धालुओ ने पूजन आरती कर जयकारे लगायें। धानी रोड, कालेज रोड,थाना रोड, गल्ला मंडी, सहजनवा बाबू रोड पर कस्बे के नवयुवकों द्वारा गणेश लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित किया गया है। क्षेत्र के प्रधानप्रतिनिधि दिलीप चौधरी, राकेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, बबलू सिंह, ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव,बीडीसी बबलू जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा, सौरभ जायसवाल आदि लोगों ने दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अमित जायसवाल, रवि वर्मा, पवन वर्मा, मनोज जायसवाल,शिवा जायसवाल, अनिल जायसवाल आदि युवा पीढ़ी के लोगों की सराहना की जिनके द्वारा मूर्ति स्थापित कर त्यौहार को एक नया रूप देकर रौनक बढाते है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






