महराजगंज। स्थानीय नगर बृजमनगंज मे स्थित प्राचीन शिवमंदिर शिवशक्ति धाम मे दीपावली पर्व पर भगवान शिव एवं दुर्गा मां की पूजा के साथ शनिवार को हनुमानजी की जयंती पर बजरंग बाण एवं शनिदेव आरती का आयोजन हुआ मंदिर को दीपक जलाकर सजाया गया। एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय द्वारा शिवशक्ति धाम भगवान शनिदेव के दर्शन कर प्रसाद चढाया गया। कार्यक्रम में सेवादार विनोद जायसवाल, विजय जायसवाल, नटवर जी,चंदन अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, महेश जायसवाल, श्याम मोदनवाल, जितेन्द्र गुप्ता, गिरी परिवार, शिवप्रसाद जायसवाल,जगदम्बा जायसवाल सहित कस्बे के महिलाओं एवं पुरुषों से शिवशक्ति धाम जगमग हो रहा था। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






