महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे में बीते दिनांक 04/10/2019 को पोखरे मे मिली लाश कस्बा निवासी दीपचंद गुप्ता के पुत्र सुनील गुप्ता के हत्या का पर्दाफाश मे देरी होने तथा शक के आधार पर मृतक के पिता दीपचंद गुप्ता को को परिवार सहित बुधवार रात साढे दस बजे थाने पर ले गये इसके बाद सुबह उसकी पत्नी व लडकी को छोड़ दिया गया। वृहस्पति को रामलीला मैदान में पहुंचे विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं भाजपा प्रकोष्ठ सहसंयोजक राकेश जायसवाल के पास दीपचंद गुप्ता की पुत्री अनीता गुप्ता उम्र 18 वर्ष अपनी मां सहित रोते बिलखते हुए फरियाद करने पहुंची। राकेश जायसवाल ने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि तुम्हारे साथ अन्याय होने नही दिया जायेगा। पुलिस अपना काम कर रही है। पुख्ता सबूत के अभाव में 72 घंटे के बाद पुलिस ने दीपचंद को घर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अनीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया है तथा पुलिस पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगायेगी। अभी तक पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा नही किया गया। ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल ने बताया कि दिनांक 19/10/2019 दिन शनिवार को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है पुलिस द्वारा चार दिन मे हत्याकांड का खुलासा नहीं होता है तो पुलिस के विरोध में 24 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






