महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज मे पीडिता ने अपने मजबूर पिता के साथ बुधवार को बृजमनगंज थाने पर पहुंच तहरीर देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है। संवाददाता ने पीडिता से मुलाकात कर जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर निवासी युवती जिसकी उम्र 20 वर्ष है। उसने बताया कि गुजरौलिया टोला रसोइया निवासी युवक ने पहले प्यार के जाल मे फंसाया फिर शादी का झांसा देकर लगभग चार वर्षों से शारिरिक संबंध बनाए चार महिने पहले दुर्गा मंदिर लेहडा मे दोनों ने शादी भी बिना किसी को बताये चुपचाप शादी भी कर लिया और अब लडका शादी करने से इंनकार कर रहा है। दोनों ही एक बिरादरी के अनुसूचित जाति से है। पीडिता की मां नही है पिता मजदूरी करके अपनी बेटी को पढाया लिखाया। पीडिता ने बताया कि थाने पर तहरीर दे दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






