महराजगंज। जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्होंने वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबडेवाल का मुख्यालय पर स्थित पैतृक मकान गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था। इनके उपर भष्टाचार एवं अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे है। इसके अतिरिक्त गौसदन मधुवलिया मे अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल ने जांच की। जिसमें 2500 निराश्रित गाय होना चाहिए था परंतु जाचं मे 954 ही पाये गये। बडे पैमाने पर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग एवं वित्तीय अनियमितता पायी गयी। जिसकी जांच शासन स्तर पर की गयी और इन्हें दोषी पाया गया। महराजगंज जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय सहित एसडीएम निचलौल देवेन्द्र कुमार, वर्तमान एसडीएम सत्यम मिश्रा,उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी निचलौल डा.वी.के.मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज डा.राजीव उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






