उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गांव बरडाड निवासी बलिराम सहानी की कचुरहा ताल मे डूबने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिराम सहानी जिसकी उम्र लगभग 46 वर्ष है वह शनिवार दोपहर मछली पकड़ने ताल मे गया था जहां डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया। मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






