महराजगंज | आपको बता दे कि परतावल से पनियरा होते हुए भवराबारी तक सड़क का बहुत ही बुरा हाल है | कल दिनांक 13-10-2019 दिन रविवार को 10 बजे से जिला पंचायत सदस्य श्री प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी जी के नेतृत्व में 14 किलोमीटर की पैदल पद यात्रा परतावल से होते हुए महदेवा चौराहा, हरपुर तिवारी, बभनौली होते हुए पनियरा तक जाएगी | इस पैदल पदयात्रा का यही उद्देश्य है कि शासन प्रशासन की नीद खुले और इस सड़क का निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाये | इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलाना भी दुश्वार हो गया है | सड़क पर जगह – जगह बड़े-बड़े गड्ढे है | जिसमे आय दिन दुर्घटना होती रहती है | श्री प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी जी का जनता सी यह अपील है कि आप सभी लोग इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पैदल पदयात्रा में शामिल हो कर शासन प्रशासन की नींद से उठाने का काम करें | जिससे इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाये | आप सभी इस लडाई में श्री प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी जी का साथ अवश्य दें |
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






