महराजगंज। थाना कस्बा बृजमनगंज में आज दिनांक 08/10/2019 दिन मंगलवार को सुबह दस बजे ब्यापार प्रतिनिधि मंडल मृतक युवक सुनील के परिवार से मिलकर सांत्वना दी तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि हम सभी ब्यापारी हर संभव मदद के लिए तैयार है। ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने कहा कि बृजमनगंज फल व्यवसाई दीपचंद जी के पुत्र का हत्या का उधोग व्यपार मण्डल निन्दा करता है
आज दुख की घड़ी में बृजमनगंज का समस्त व्यपारी दीपचंद जी के साथ है। शासन व प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द दीपचंद जी के पुत्र हत्यारो को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाय ताकि बृजमनगंज में दुबारा इतना जघन्य अपराध न हो। ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल ने बताया कि प्रशासन हत्यारों की तलाश में सबूतों को इकट्ठा करने का काम कर रही है हमें क्षेत्र के थानाध्यक्ष पर पूरा भरोसा है जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश हो जायेगा। बीते शुक्रवार को बृजमनगंज कस्बे के साहब पोखरे हत्या कर फेंकी गई अज्ञात युवक की लाश की पहचान शाहाबाद निवासी सुनील पुत्र दीपचंद के रुप मे हुई थी। मृतक के चेहरे पर तेजाब डालकर क्षतविक्षत कर दिया गया था मृतक की एक आंख निकाल लिया गया था। मृतक के शरीर पर मौजूद घडी, कडा़, रक्षा सूत्र, कपडों द्वारा शव की शिनाख्त अपने दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकले 22वर्षीय पुत्र सुनील के रुप मे की। मृतक युवक के पिता दीपचंद ने बताया कि वह कक्षा 10 की पढाई कर रहा था। पैर से विकलांग दीपचंद फल की दुकान लगाकर पत्नी सहित अपने पांच बच्चों का भरण पोषण कर रहे थे। मृतक सुनील बडा़ लड़का था। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी है जल्दी ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जायेगा।
ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, संरक्षक विनोद जायसवाल, विजय जायसवाल, बबलू जायसवाल, राजू जायसवाल,साबिर अली,अमित जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल आदि लोग शामिल हुए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






