उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। कोल्हई क्षेत्र मे एक दलित लडकी के साथ छेड़खानी करने के विरोध करने पर मनबढ लडके द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनहिया निवासी थाना कोल्हई प्रिंस तिवारी पुत्र संजय तिवारी पर थाने मे जाकर एक दलित लडकी ने आरोप लगाया कि हमारे साथ छेड़खानी कर रहा था विरोध करने पर मारपीट पर आरोपी युवक उतारु हो गये।
पुलिस ने लडकी की तहरीर पर आरोपी युवक पर धारा 354,323,504,506 और 3(1)घ एस सी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






