महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर जगह जगह नवदुर्गा का पाण्डाल मे मां दुर्गा के जयकारों से नगर गूंज रहा है। दुर्गा विसर्जन के लिए थाने पर थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय रविवार बैठक में जानकारी दिये कि क्षेत्र में कुल 77 मूर्ति स्थापना हुआ है। रामलीला मैदान में मां दुर्गा मूर्ति का निर्माण कर रहे कलकत्ता निवासी करनपाल ने बताया कि पिछले पंद्रह वर्षों से बृजमनगंज रामलीला मैदान मे माता की मूर्ति निर्माण कर रहे है। कई बार समिति के लोगों द्वारा मूर्तिकार करनपाल को सम्मानित भी किया गया है। मूर्तिकार करनपाल ने बताया कि इस हमारे यहां से चालीस दुर्गा की मूर्तियां क्षेत्र के पाण्डाल मे गई है। अब लक्ष्मी गणेश की मूर्ति का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बृजमनगंज थाने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन मंगलवार को निश्चित हुआ है साथ ही विसर्जन के समय नगरभ्रमण मे डीजे प्रतिबंधित किया गया है।
हर वर्ष नवरात्रि में नवमी के दिन क्षेत्र के भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा कस्बे के सभी पाण्डाल मे पहुच कर पूजन करते हैं। बृजमनगंज कस्बे के थानाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि राकेश जायसवाल,योगेन्द्र यादव, आशीष जायसवाल, गणेश जायसवाल, दिलीप चौधरी, बबलू सिंह, जयप्रकाश गौड़, जायसवाल, विनोद जायसवाल, गौरव जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल,मुनीर आलम, पंकज श्रीवास्तव ने कस्बे के लोगों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






