महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे के साहब पोखरे मे शुक्रवार को मिली हत्या कर फेंकी गई अज्ञात युवक की लाश की पहचान शाहाबाद निवासी सुनील पुत्र दीपचंद के रुप मे हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हाता बेला हरैया अंतर्गत उस्का रोड पर स्थित साहब के पोखरे में शुक्रवार की दोपहर पानी में तैरती हुई एक लगभग 22 वर्षीय युवक की शव मिली थी। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त में जुट गई। पुलिस के प्रयास एवं अखबारों में छपी खबरों से कस्बा के ग्रामसभा शाहाबाद निवासी दीपचंद परिवार के लोग शनिवार की सुबह थाने पर पहुंचे। परिजन फोटो व हुलिया के आधार अपने ही परिवार का सदस्य होने की आशंका व्यक्त किए। जिन्हें पुलिस पोस्टमार्टम हाउस महराजगंज ले गई। जहां पर मृतक के पिता दीपचंद गुप्ता ने अपने बड़े पुत्र सुनील के रूप में शिनाख्त की। लाश बृजमनगंज सायंकाल आठ बजे घर पहुचने पर परिवार के लोग अपने पुत्र की लाश देखकर बेसुध हो गये। बृजमनगंज कस्बे मे इतनी बड़ी बडी़ वीभत्स घटना बीते कई वर्षों मे अभी तक नही हुआ। कस्बे के, भाजपा नेता राकेश जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप चौधरी, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, विनोद जायसवाल,ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल,आशीष जायसवाल,सहित कस्बे के ब्यापारियों ने इस घटना पर गहरा दुख: ब्यक्त किया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त परिजनों ने की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज साम तक आ जायेगा पुलिस की कार्रवाई जारी है जल्दी ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






