महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठूठीबारी स्थित प्रतीक्षालय पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी का 69 वां जन्मदिन को केक काटकर व मिठाई बाँट कर मनाया।
मिली जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दुर्गा प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में प्रतीक्षालय पर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन तिलक लगाकर केक काटकर व लड्डू खिलाकर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाउपाध्यक्ष संतोष सिंह, सेक्टर प्रमुख राजेश मधेशिया,गौतम चौधरी,युवा नेता नवरत्न निगम,संजय रौनियार, दिनेश रौनियार,विनोद गुप्त,राकेश सिंह,हिमांशु गुप्त,,बाबुनन्दन शर्मा, सत्यनारायण यादव,सुनील मिश्रा, राजू कुमार,सुरेश मद्धेशिया,मो माहे आलम,विजय यादव, ऋषिकेश यादव, रमेश चौधरी,अशोक गुप्त सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






