उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। जनपद महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद पंकज चौधरी को रेलवे पार्लियामेंट्री समिति का स्थायी सदस्य बनाये जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी के साथ उम्मीद भी जगी है अधूरे पड़े जनपद में तेजी से कार्य प्रगति होगा। भाजपा के पनियरा विधायक ग्यानेंद्र सिंह,सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव,नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।