महराजगंज। स्थानीय नगर बृजमनगंज मे टैक्सी स्टैंड पर और कालेज रोड पर गणपति के पाण्डाल मे भण्डारे का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी बडें ही धूमधाम के साथ गणपति महोत्सव कस्बे के लोगों द्वारा मनाया जा रहा है। आज समिति के लोगों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। कल शुक्रवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाना है। मूर्ति नगरभ्रमण करते हुए प्राचीन साहब के पोखरे पर विसर्जित कर दिया जायेगा। नगरभ्रमण के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हमेशा की तरह मुस्तैद रहेगी। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









