महराजगंज। भारत माता की सेवा करने वाला वीर सपूत अपनी जिंदगी से जंग हार गया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर निवासी स्व. सीताराम यादव जिसकी गिनती क्षेत्र में संभ्रांत ब्यक्तियों मे थी। उनके पांच पुत्र मे चौथे नंबर पर पुत्र सुरेश यादव सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी असम राइफल्स मणिपुर मे तैनात थे। अभी कुछ दिन पहले वह घर से अपने ड्यूटी पर गये थे। एक हफ्ते पहले अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई उन्हें आईसीयू कलकत्ता में सेना के अधिकारियों ने भर्ती किया गया था। प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे उनके परिवार के भाईयों से हालचाल लेने के लिए फोन किया तो मालूम हुआ कि सुरेश यादव ने आईसीयू में अपनी अंतिम सांस ली। जब यह समाचार क्षेत्र के लोगों ने सूना तो शोक की लहर फैल गई। विनोद जायसवाल ने मृत्यु का समाचार सुन रोने लगे सुरेश यादव काफी मिलनसार ब्यक्ति थे उनकी उम्र लगभग 36 साल थी अपने पीछे पत्नी के साथ तीन बच्चे छोडकर गये है। उनका पार्थिव शरीर भारतीय प्लेन से सेना द्वारा गोरखपुर लाया जा रहा है पुनः वहां से सेना के जवानों के साथ देर शाम तक बृजमनगंज लाया जाएगा
भाजपा वरिष्ठ युवा नेता राकेश जायसवाल, झीनक विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव, ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन कुमार जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल,जयप्रकाश गौड़, रवि यादव क्रांति मणि,ने सुरेश यादव की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से उनकी मृतक आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






