महराजगंज। बृजमनगंज स्थित उपडाकघर मे देश के आजादी के शुभ अवसर पर उपडाकघर के सामने भारत का मानचित्र भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल द्वारा प्रदर्शित किया गया। हमारे देश का नाम भारत भरत के नाम पर रखा गया क्योंकि बचपन में शेर के साथ खेलते थे उसके दांत गिनते थे इसलिए प्रतीक के रुप में शेर की मूर्ति लगाकर डाकघर की शोभा बढ गई। पोस्टमास्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्य अतिथि उपडाकघर के वरिष्ठ कार्यकर्ता डा.बी.डी.श्रीवास्तव जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
उपडाकघर के मनोज कुमार ने बताया कि यह 15 अगस्त हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है अगर हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से हमारे देश के वीर शहिद जवानों ने अपनी कुर्बानी देकर आज हम एक साथ आजादी का जश्न मनाने का हक मिला। आज के दिन तिरंगा फहराकर उन वीर शहिदों को नमन करते हैं। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मनोज कुमार, डा.बी.डी श्री वास्तव,पंकज श्रीवास्तव, भगवान दास,अशोक कुमार, जगदम्बा प्रसाद, सुनील जायसवाल, शिव प्रसाद बद्रीनारायण, गंगाराम जायसवाल,प्रदीप, महमूद आदि अनेक लोग सम्मलित हुए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






