महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे मे सायंकाल 7 बजे रामलीला पडा़व शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया उसके उपरांत आरती कार्यक्रम हुआ। कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंज उठा तत्पश्चात भगवान को भोग लगाकर भण्डारा चालू हो गया। सभी नगर की महिलाओं एवं पुरुषों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष द्वारा किया गया बृक्षारोपण
रामलीला पडा़व स्थित शिव मंदिर पर थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ पहुंचे सबसे पहले भगवान शिव का दर्शन कर आशिर्वाद लिये उसके उपरांत भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय द्वारा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विनोद जायसवाल, ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल,दिलीप चौधरी, राकेश जायसवाल, योगेन्द्र यादव, रामचंदर, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, विमल जायसवाल, अशोक जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, गौरव जायसवाल, लालचंद जायसवाल, राजेश वर्मा,नटवर जी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






