महराजगंज। युवा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मैं आप लोगों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करता हूं कि रक्षाबंधन के पर्व पर बृजमनगंज से जनपद मुख्यालय महराजगंज के लिये रोडवेज बस के संचालन की ब्यवस्था करने की कृपा प्रदान करे। यह बृजमनगंज कस्बे के महिलाओं एवं नागरिकों के लिए सबसे बडा तोहफा होगा। फरेंदा विधानसभा बृजमनगंज कस्बा सिद्धार्थ नगर,सुनौली,गोरखपुर के मध्य बसा शहर आज भी जनपद महराजगंज बनने के बाद 30 साल गुजर गए। यहां से जनपद मुख्यालय के लिए न ही ट्रेन की सुविधा है और न ही एक भी सरकारी बस का संचालन किया गया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को आने जाने की मुफ्त यात्रा करा रही है वहां बृजमनगंज से जनपद मुख्यालय के लिए आज तक रोडवेज बस यहां के महिलाओं एवं नागरिकों को नसीब नहीं हुआ। यहां के लोग प्राइवेट वाहन से अधिक किराया देकर आनंद नगर होते हुए दो बार में जनपद मुख्यालय पहुचते है। सबकुछ जानते हुए भी यहां के सांसद एवं विधायक अनदेखा करते है। पंकज श्री वास्तव ने क्षेत्र के भैया बहनों को रक्षाबंधन पर्व मनाने की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबन्धन एक हिन्दू त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। कार्यक्रम में भारतीय युवा संगठन अध्यक्ष गौरव जायसवाल, विजय जायसवाल, अनिल जायसवाल, विमल जायसवाल, संतोष जायसवाल, अरविंद कुमार,अशोक जायसवाल, सुवाष मद्धेशिया, राजेश वर्मा, सूरज जायसवाल, जगरनाथ आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। op
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






