उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बृजमनगंज भाजपा कार्यकर्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। भाजपा के युवा नेता राकेश जायसवाल ने कहा कि स्व.सुषमा स्वराज पार्टी की तेजतर्रार वक्ता थी। पार्टी को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया जिसमें अनेक लोग सम्मिलित हुए। उन्होंने इश्वर से उनकी मृत आत्मा के लिए शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान योगेंद्र यादव, दिलीप गुप्ता, जे पी गौड़, रवि कुमार,झीनक विश्वकर्मा, बबलू जायसवाल, सौरभ जायसवाल,क्रांति मणि,नारद चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






