महराजगंज। आनंद नगर कर्वी आफिस पर पर्यावरण संरक्षण अभियान 21/06/2019 से चलकर 25/07/2019 तक मनाया जा रहा है। यहां आनंद नगर कर्वी आफिस के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन कुमार वर्मा के तत्वावधान में अन्य सहयोगियों के संरक्षण मे कार्यक्रम कर्वी आनंद नगर के ब्रांच पर आने वाले सभी ब्यक्तियों को मुफ्त में एक पौधा (फलदार एवं ब्यवसायिक) देकर पर्यावरण संरक्षण मे बढावा दिया जा रहा है।
देखिये वीडियो – एक मासूम की दर्द भरी कहानी
जिसके संबंध में ब्रांच मैनेजर वर्मा जी अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सेंटर पर आगंतुक लोगों को अलग अलग किस्म के पौधे बांटा गया। उन्हें पर्यावरण बचाओ अभियान का उपाय बताते हुए तथा अपने जीवन को काल के गाल मे से पहले न जाने दे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसे खत्म होने से बचायें। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर अनुरंजन कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी मधुर श्याम पोटर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






