महराजगंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनपद में 26.16 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए महराजगंज में बाईपास बनाने की घोषणा भी की तथा सरदार पटेल इंटर कालेज का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटते ही वहां की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। अब देश के गृहमंत्री अमित शाह इस कार्य को पूरा करेंगे। .. सरदार वल्लभ भाई पटेल भी इस समस्या का समाधान चाहते थे, अब देश के गृहमंत्री अमित शाह इस कार्य को पूरा करेंगे। विपक्ष पर हमलावर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ भाजपा की सरकार आगे बढ़ रही है। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को महराजगंज व परतावल कस्बे में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की घेराबंदी के बाद भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता खुद आगे आ कर चुनाव लड़ रही थी जिससे सपा -बसपा का गठबंधन चकनाचूर हो गया। देश की सुरक्षा व गरीबों के घर खुशहाली भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की सोच है कि भारत नंबर एक देश की श्रेणी में खड़ा हो। इसके लिए प्रदेश को भी सभी क्षेत्रों में नंबर एक बनना होगा। तभी हम अपने प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






