उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। जनपद महराजगंज मे आज 155 जोडें मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत परिणय सूत्र मे बंध जायेंगे। जिला प्रशासन आईं टी आई मे आयोजित भब्य रीतिरिवाज के साथ शादी संपन्न करायेगा। कार्यक्रम स्थल को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय व सीडीओ पवन अग्रवाल ने मंडप को सुंदर सजाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब युवक युवतियों का विवाह कराया जाता है। जिसका पूरा खर्च जिला प्रशासन की तरफ से वहन किया जायेगा। लड़की पक्ष को 50000 रुपये दिये जायेंगे। शनिवार साम 155 लोगों ने पंजीयन हुआ था।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






