उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पर काफी दिनों से चैन स्केनर गिरोह ने दर्शन करने आते लोगों के साथ चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस कई दिनों से इन चोरो को पकडऩे के लिए नजर गडाए हुए थे। आज दर्शन करने आयी महिला का मंगलसूत्र खिचते हुए दो महिलाओं को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गयीं महिलाएं गैर जनपद की बात कही। उनके पास कुछ नगद रुपये बरामद हुए। बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए आगे की कार्यवाही की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






