उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। जनपद महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय के दूसरे मंजिल के 14 नंबर कमरे में अचानक आग लग जाने से मरीजों में अफरा तफरी मच गया लोग कमरा छोड़कर नीचे भागने लगे। इस भगदड़ मे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर बिधुत शार्ट सर्किट होने पर आग लगने से कमरे में जोर का धमाका हुआ। यह कमरा आईसीयू का बताया जा रहा है। काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






