Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 3:48:35 AM

वीडियो देखें

सीएम सिटी में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सीएम सिटी में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

गोरखपुर/महराजगंज। सीएम सिटी गोरखपुर में शनिवार को सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना सामने आई हैं. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं पड़ोस के युवक पर रेप के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगा है. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामला जिले के देहात सर्किल के सिकरीगंज थाना का है. जहां 7 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया. वहीं बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

एसएसपी सुनील गुप्ता और आरोपी युवक का फोटो
इस मामले में एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि पड़ोस के रहने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक पर आरोप है कि उसने घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया है. साथ ही शोर मचाये जाने पर बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इससे पहले अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई थी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि 5-6 घटनाओं की हमने समीक्षा की है. सभी वारदात जानने वालों ने ही की हैं. यह सभी घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हैं. सभी घटनाओं में अभियुक्तों को पकड़ा गया है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *