महराजगंज, विगत दिनों जिला परिषद व मापबाट के नाम पर कुछ लोगों द्वारा बृजमनगंज के व्यापारियों को परेशान करने का मामला प्रकाश में आने पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने सभी व्यापारियों से इन लोगों से सतर्क रहने तथा तुरंत व्यापार मंडल पदाधिकारियों को अवगत कराने का आग्रह किया। महराजगंज, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमनगंज किशन जायसवाल ने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी व्यापारी से कोई भी वसूली या परेशान करे तो तुरन्त सूचित करें हमे बृजमनगंज के व्यापारियों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ अपना समर्थन दिया है उसके लिए हम सभी छोटे बड़े व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। विगत दिनों जिला परिषद व मापबाट के नाम पर कुछ लोगों द्वारा बृजमनगंज के व्यापारियों को परेशान करने का मामला प्रकाश में आने पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने सभी व्यापारियों से इन लोगों से सतर्क रहने तथा तुरंत व्यापार मंडल पदाधिकारियों को अवगत कराने का आग्रह किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






